sitamarhi news: चाकू से हमला कर दंपती समेत तीन को किया घायल

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव निवासी सुशील पासवान की पत्नी निशु देवी ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव निवासी सुशील पासवान की पत्नी निशु देवी ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिक्की में ममेरे भाई मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना क्षेत्र के चकीबाद गांव वार्ड नंबर 13 निवासी नागेंद्र पासवान के पुत्र पप्पू कुमार पर घर पर आकर चाकू से गर्दन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है. बताया कि जान मारने की नीयत से उसके ऊपर चाकू से वार करने लगा जो उसके गले में लगा और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. ननद करिश्मा देवी एवं पति उसे बचाने आये तो पप्पू ने उनके ऊपर भी चाकू से वार कर उन दोनों को भी जख्मी कर दिया. शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे. ग्रामीणों को आते देख आरोपित फरार हो गया. सभी जख्मी को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन