मिथिलापुरी तीर्थ में विराजमान हुईं 35 फुट ऊंची तीन भव्य प्रतिमायें
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 8:58 PM
9वें तीर्थंकर भगवान मल्लिनाथ स्वामी एवं 21वें तीर्थंकर भगवान नमिनाथ स्वामी की गर्भ, जन्म, तप एवं ज्ञान की पौराणिक तीर्थ स्थल पर भव्यता
सुरसंड. 19वें तीर्थंकर भगवान मल्लिनाथ स्वामी एवं 21वें तीर्थंकर भगवान नमिनाथ स्वामी की गर्भ, जन्म, तप एवं ज्ञान की पौराणिक तीर्थ स्थल पर भव्यता से जन्म व तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया. बताया गया कि बाबा वाल्मीकेश्वर महादेव मठ जानेवाली पथ में भगवान नमिनाथ स्वामी की चार कल्याणक स्थली है. आध्यात्म योगी आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के संघस्थ ब्रह्मचारी भोला भैया जी के मंगल सानिध्य में प्रातःकाल पूजन मंगलाष्टक की मधुर मंत्रोच्चार से प्रारंभ हुआ. श्रावकों ने मूलवेदी में विराजमान चतुर्थकालीन सम भगवान मल्लिनाथ एवं भगवान नमिनाथ स्वामी की प्रतिमा को गाजेबाजे व घंटों की ध्वनि करते हुए नगर भ्रमण कराकर पुनः मंदिर में स्थापित पांडुकशिला पर विराजित किया. मनोज कुमार पहाड़िया, भिलाई द्वारा जलाभिषेक व अन्य विधियां पूरी की गयी. इस अवसर पर इनकी 35 फुट प्रतिमाएं विराजमान हुईं. इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने जैन ध्वज लेकर गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं को नगर तथा तीर्थ में प्रवेश कराया गया. 120 टन के विशाल क्रेन द्वारा तीनों तीर्थंकरों के कमल को वेदी में विराजमान कराया गया. इसके बाद तीनों तीर्थंकरों की प्रतिमा को बारी-बारी से कमल पर विराजमान किया गया. — मिथिलापुरी तीर्थ पर तीव्र गति से चल रहा निमार्ण कार्य
बताया गया कि कुछ वर्ष पूर्व से नेपाल बॉर्डर स्थित श्री मिथिलापुरी जी तीर्थ पर निर्माण कार्य काफी तीव्र गति से चल रहा है. यह तीर्थ दो तीर्थंकरों के आठ कल्याणक से सुशोभित है, जहां भगवान आदिनाथ स्वामी, भगवान मल्लिनाथ स्वामी एवं भगवान नमिनाथ स्वामी की चतुर्थकालीन सम प्रतिमा तथा चरण चिन्ह स्थापित है. इनके दर्शन के लिए तीर्थ यात्री मिथिलापुरी तीर्थ आकर अपने को धन्य मानते हैं. कार्यक्रम में ब्रह्मचारी भोला जी, पटना के न्यायाधीश अखिलेश जैन, आरा के पराग जैन, दुर्ग के राकेश छाबड़ा, सजल काला व मनोज जैन, मंदारगिरी के धनराज जैन व पवन जैन, कुंडलपुर के जगदीश जैन, मनमोहन जैन, सोनू जैन, पंकज जैन एवं अन्य प्रांतों से आये जैन तीर्थ यात्री उपस्थित हुए. (बॉक्स में)आचार्य श्री के सानिध्य में 2025 में होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सव
सुरसंड. बिहार स्टेट दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र के मानद मंत्री पराग जैन ने बताया कि श्री मिथिलापुरी जी तीर्थ पर प्रतिमा विराजमान के बाद वर्ष 2025 में आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी के सानिध्य में भव्य पंचकल्याणक महामहोत्सव आयोजित किये जायेंगे. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. वर्तमान में 10 कमरे का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है. जबकि, 12 कमरे अभी निर्माणाधीन हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










