11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

शीतलहर का कर्फ्यू जारी, यह सप्ताह भी रहेगा कोल्ड डे

जिले में हिमपात की तरह ओस की बारिशों का सिलसिला जारी है. सर्द पछुआ हवा व कोहरा के कारण रविवार को लगातार दूसरे दिन भी धूप नहीं निकली.

सीतामढ़ी. जिले में हिमपात की तरह ओस की बारिशों का सिलसिला जारी है. सर्द पछुआ हवा व कोहरा के कारण रविवार को लगातार दूसरे दिन भी धूप नहीं निकली. हालांकि, फॉग नहीं छाने के कारण दृश्यता की स्थिति ठीक रही. एयर क्वालिटी भी करीब 95 के आसपास दर्ज किया गया, जो सामान्य माना जाता है. जिला कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को जिले का अधिकतम तापमान शनिवार की तुलना में थोड़ी अधिक रही. न्यूनतम तापमान नौ व अधिकतम तापमान 18 दर्ज किया गया. यानी अधिकतम व न्यूनतम तापमान की दूरी कम होने के कारण ठंड में अधिक कनकनी महसूस की गयी. वहीं, सोमवार की बात करें, तो पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम आठ डिग्री रहने का अनुमान है. यही स्थिति अगले पांच दिनों तक रहने का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जताया गया है. यानी आज से शुरू हो रहा सप्ताह भी कोल्ड डे की चपेट में रहने वाला है, इसलिये फिलहाल प्रचंड ठंड से सतर्क रहने की आवश्यकता है. बच्चों, बुजुर्गों, रोगियों व मवेशियों की विशेष देखभाल करने की आवश्यकता है. रविवार की बात करें, तो सुबह वातावरण में फॉग नहीं था. सर्द पछुआ हवा भी शांत रही, जिससे लोगों को लगा कि धूप निकलेगी, लेकिन बाद में फिर से पछुआ हवा चलने लगी. इसके बाद फिर से पूरा जिला प्रचंड ठंड की चपेट में आ गया. सड़कों पर वाहनों की संख्या कम रही. शहर की दुकानों में ग्राहक नदारद दिखे. बाजार में भीड़ कम रही. शाम ढ़लते ही सड़कें व बाजार सूने पड़ गये. काफी सारी दुकानों के शटर शाम ढ़लने के साथ ही गिर गये और लोग मौसम के मिजाज को देखते हुए अपने-अपने घर रवाना हो गये. आम लोग अलाव के पास बैठकर ठंड से बचने के प्रयास में दिन काटते दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel