गोयनका कॉलेज में कल से थर्ड सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा

10 मार्च से यूजी सीबीसीएस थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024 सीजन के साइकोलॉजी विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी.
सीतामढ़ी. श्री राधा कृष्ण गोयनका महाविद्यालय में 10 मार्च से यूजी सीबीसीएस थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024 सीजन के साइकोलॉजी विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी. परीक्षा विभाग ने बताया कि सुबह 10.00 से दोपहर 1.00 बजे तक साइकोलॉजी एमजेसी-3 ऑनर्स के सभी विद्यार्थियों की परीक्षा होगी. वहीं, दूसरी पाली में दोपहर 1.30 से शाम 4.30 बजे तक एमजेसी-3 ऑनर्स के सभी विद्यार्थियों एवं मंगलवार को एमआइसी-3 साइकोलॉजी के सभी विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की जायेगी. सोमवार से ही यूजी थर्ड सेमेस्टर, सीजन 2023-27 के जूलॉजी विषय के विद्यार्थियों की भी प्रैक्टिकल परीक्षा होगी. पहली पाली सुबह 10.30 बजे से आयोजित की जायेगी, जिसमें एमजेसी थ्री एवं फोर मेजर जूलॉजी विषय के रौल नंबर 231700541001 से 231700541050 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी. वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से आयोजित की जायेगी, जिसमें इसी विषय के रौल नंबर 231700541051 से 231700541100 तक के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी. वहीं, 11 मार्च को पहली पाली में एमजेसी थ्री एंड फोर मेजर जूलॉजी विषय के रौल नंबर 231700541101 से 231700541169 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी. वहीं दूसरी पाली में एमआइसी थ्री माइनर जूलॉजी के सभी माइनर सब्जेक्ट के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी. 12 मार्च, बुधवार को पहली पाली में सुबह 10.30 बजे से जूलॉजी मेजर एवं माइनर के सभी रिमाइनिंग स्टूडेंट की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी. इसी दिन सुबह 10.00 से दोपहर 1.00 बजे तक एमजेसी थ्री फिजिक्स ऑनर्स के सभी स्टूडेंट व दूसरी पाली में दोपहर 1.30 से शाम 4.30 बजे तक एमजेसी फोन फिजिक्स ऑनर्स के सभी स्टूडेंट की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी. वहीं, 11 मार्च को पहली पाली में एमजेसी थ्री फिजिक्स के एमजेसी मैथ व दूसरी पाली में एमजेसी केमेस्ट्री के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी. 12 मार्च को सुबह 10.00 बजे से एमआइसी थ्री फिजिक्स के एमजेसी बॉटनी एंड जूलॉजी के सभी विद्यार्थियों की परीक्षा होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




