sitamarhi news: धूप की तपिश व गर्मी में इजाफा, 17 को फिर आंधी-पानी की आशंका

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

पिछले दिनों आंधी के साथ हुई बारिश के बाद से जिले का मौसम सामान्य चल रहा था, लेकिन सोमवार को पहली बार लोगों ने काफी अधिक गर्मी महसूस की.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. पिछले दिनों आंधी के साथ हुई बारिश के बाद से जिले का मौसम सामान्य चल रहा था, लेकिन सोमवार को पहली बार लोगों ने काफी अधिक गर्मी महसूस की. सुबह-सुबह काफी तेज धूप निकली. इसके बाद जैसे-जैसे दिन उपर उठता गया, वैसे-वैसे गर्मी भी बढ़ती गयी. हालांकि, जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ रामइश्वर प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 34 व न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को बारिश की आशंका बनी हुई है. मंगलवार से मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. वहीं, आगामी 15 अप्रैल को एक बार फिर से आंधी-पानी की आशंका है. वहीं, धूप की तपिश के कारण दोपहर को घर से निकलने में लोगों को परेशानी हुई. दोपहर को करीब तीन घंटे तक सड़कों पर व बाजारों में सूनापन दिखा. तेज धूप के कारण घरों के छत काफी गर्म हो जाने के कारण लोगों को घर में भी गर्मी का सामना करना पड़ा. पंखे से भी गर्म हवा निकल रहे थे. देर रात तक लोगों को गर्मी महसूस हुई. गर्मी में वृद्धि होते ही शहर के फुटपाथों पर लगाये गये जूस, आइसक्रीम व अन्य शीतल पेय पदार्थ की दुकानों पर लोग जुटने लगे हैं. सोमवार को इस तरह की तमाम दुकानों पर लोग गर्मी से बचने के लिये जूस, आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक व अन्य ठंडे पेयपदार्थ का सेवन करते दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन