रेलकर्मी के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Published at :29 Jan 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
रेलकर्मी के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

थाना क्षेत्र के पथराही गांव में अज्ञात चोरों ने रेलवे कर्मी अजय कुमार के घर का ताला तोड़कर सोने व चांदी के जेवरात, कीमती कपड़ा समेत लाखों की चोरी कर ली. घटना 19 जनवरी की है.

विज्ञापन

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के पथराही गांव में अज्ञात चोरों ने रेलवे कर्मी अजय कुमार के घर का ताला तोड़कर सोने व चांदी के जेवरात, कीमती कपड़ा समेत लाखों की चोरी कर ली. घटना 19 जनवरी की है. इस संबंध में पीड़ित रेलवे कर्मी ने मंगलवार को थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि वह रेलवे में नौकरी करता है तथा लखनऊ में रहता है. घर पर मां अकेली रहती थी. कुछ दिनों पूर्व वह घर बंद कर मां के आंख का आपरेशन कराने लखनऊ लेकर आया था. इसी बीच बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने आलमीरा एवं अटैची में रखा हुआ नथिया, टीका, कान का बाली सेट, चांदी के दो पायल, कीमती साड़ी सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर लिया. इसके अलावा जमीन के कागजात, केवाला, खतियान एवं रसीद भी चोरी कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन