Sitamarhi : बंद घर का ताला तोड़कर सामानों की चोरी
Published by : Rakesh Kumar Raj Updated At : 20 Dec 2025 5:41 PM
विज्ञापन
गणेशपुर बभनगामा पंचायत अंतर्गत बभनगामा पंडित टोला वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर कई कीमती सामानों की चोरी कर ली.
विज्ञापन
— थाना क्षेत्र के बभनगामा पंडित टोला वार्ड नंबर पांच की घटना
रीगा.
थाना क्षेत्र के गणेशपुर बभनगामा पंचायत अंतर्गत बभनगामा पंडित टोला वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर कई कीमती सामानों की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी विष्णु साह सपरिवार दूसरे प्रदेश में रहकर कारोबार करते हैं. विगत एक माह पूर्व घर आए थे. बीती रात मेन गेट सहित आधा दर्जन कमरों का ताला काट कर चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी. पड़ोसियों ने दूरभाष पर गृहस्वामी को चोरी की सूचना दी. गृहस्वामी के आने और थाना में आवेदन देने के बाद ही चोरी हुई सामानों की सही जानकारी प्राप्त होगी. सरपंच प्रतिनिधि संतोष पांडे ने बताया कि सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर ताला काटने वाला कैंची अपने साथ ले गयी है. उस कैंची का वजन करीब 8 किलोग्राम होगा. ज्ञात हो कि विगत 2023 में भी विष्णु साह के घर में चोरी की घटना घटी थी. जिसमें चार लाख रूपए मूल्य के कीमती जेवर की चोरी हुई थी. घटना के बाद पूरे पंचायत में डर का माहौल पैदा हो गया है, क्योंकि इस गांव में पूर्व में भी कई चोरी की घटनाएं घट चुकी है. इस घटना की पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










