बेलसंड के शुभम कुमार ने NEET 2026 में 585 अंक हासिल किए, AIR 15907 मिली

नगर पंचायत बसौल के शुभम कुमार ने NEET 2026 परीक्षा में 585 अंक प्राप्त कर टॉप 16 हजार में जगह बनाई है. शिक्षक के बेटे की इस सफलता से पूरे बेलसंड क्षेत्र में खुशी की लहर है.
Bihar NEET Success: नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-4 स्थित बसौल गांव निवासी शुभम कुमार ने NEET 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 585 अंक हासिल किए हैं. उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे बेलसंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
शुभम की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लोगों ने मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया है.
ऑल इंडिया रैंक 15,907, ओबीसी में 7,462वीं रैंक
NEET 2026 के परिणाम में शुभम कुमार को ऑल इंडिया रैंक (AIR) 15,907 प्राप्त हुई है.
वहीं ओबीसी श्रेणी में उन्होंने 7,462वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है.
शिक्षक के बेटे ने हासिल की सफलता
शुभम कुमार के पिता राजेश गुप्ता पेशे से शिक्षक हैं. बेटे की सफलता से परिवार में उत्साह का माहौल है और शुभकामनाएं देने वालों का घर पर तांता लगा हुआ है.
क्षेत्र में खुशी की लहर
शुभम कुमार की सफलता पर स्थानीय लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










