95 बच्चों को मुक्त कराने के बाद अब नया अभियान... सीतामढ़ी में 'नया सवेरा 3.0' की शुरुआत

कार्यक्रम को संबोधित करते वरीय पुलिस उपाधीक्षक नजीब अनवर
सीतामढ़ी पुलिस ने 'नया सवेरा अभियान 3.0' की शुरुआत की है. यह अभियान 18 से 25 जुलाई तक मानव तस्करी, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और बाल विवाह के खिलाफ विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाएगा. अब तक 95 बच्चों को मुक्त कराया जा चुका है.
Sitamarhi Naya Savera 3.0: बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शनिवार को जिले में 'नया सवेरा अभियान 3.0' की शुरुआत की गई. अभियान के तहत 18 से 25 जुलाई तक मानव तस्करी, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और बाल विवाह के खिलाफ विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
अभियान का नेतृत्व वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. नजीब अनवर ने किया.
पुलिस और सामाजिक संस्थाओं ने बनाई रणनीति
पुलिस केंद्र स्थित आनंद भवन में सीतामढ़ी पुलिस और अदिथी कवच परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में संवाद एवं रणनीति बैठक आयोजित की गई.
बैठक में पुलिस पदाधिकारियों के साथ सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अभियान को प्रभावी बनाने पर चर्चा की.
जागरूकता के साथ होगी सख्त कार्रवाई
वरीय पुलिस उपाधीक्षक मो. नजीब अनवर ने कहा कि अभियान के दौरान कानून के प्रभावी पालन के साथ-साथ जन-जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता पर विशेष जोर दिया जाएगा.
उन्होंने सभी संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने की अपील की.
पहले भी 95 बच्चों को कराया गया था मुक्त
पुलिस के अनुसार, नया सवेरा अभियान 1.0, 2.0 और 3.0 के तहत अब तक 95 बच्चों को बाल श्रम और बाल तस्करी से मुक्त कराया जा चुका है.
इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी जिलेभर में लोगों को जागरूक करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है.
कई अधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन पुलिस इंस्पेक्टर सुशील कुमार सिंह ने किया.
इस अवसर पर अदिथी के कार्यक्रम प्रबंधक रोहित सिंह, मनीष कुमार, मुकुंद कुमार चौधरी, पायल सिंह, काजल सहित कई पुलिस अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










