सुरसंड के अविनाश कुमार ने NEET 2026 में 624 अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव

Updated:
विज्ञापन

अविनाश कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अविनाश कुमार, सुरसंड के रहने वाले, ने NEET 2026 परीक्षा में 624 अंक प्राप्त कर अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है. 720 में से 624 अंक और ऑल इंडिया रैंक 4329 उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है.

विज्ञापन

Bihar NEET Success: नगर पंचायत के मैदान टोल, वार्ड संख्या-17 निवासी अविनाश कुमार ने NEET 2026 में शानदार सफलता हासिल कर अपने गांव और प्रखंड का नाम रोशन किया है. उन्होंने 720 में 624 अंक प्राप्त किए हैं.

विज्ञापन

परिणाम घोषित होने के बाद परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.

ऑल इंडिया रैंक 4329, EWS में 426वीं रैंक

अविनाश कुमार को ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4329 मिली है. वहीं जनरल EWS श्रेणी में उन्होंने 426वीं रैंक हासिल की है.

उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लोगों ने मेहनत और लगन का परिणाम बताया है.

व्यवसायी पिता, गृहिणी हैं माता

अविनाश के पिता तरुण चौधरी व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता मणि चौधरी गृहिणी हैं.

बेटे की सफलता से पूरा परिवार उत्साहित है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

शिक्षाविदों ने दी शुभकामनाएं

अविनाश की सफलता पर सेवानिवृत्त शिक्षक शिवाजी चौधरी सहित कई शिक्षाविदों और स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की.

सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन