विधायक ने निजी कोष से 21 अग्नि पीड़तों को दिये दो-दो हजार

Updated at : 09 Mar 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने निजी कोष से 21 अग्नि पीड़तों को दिये दो-दो हजार

विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने सांत्वना देने के साथ ही यथा संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

रुन्नीसैदपुर. प्रखंड क्षेत्र के मोरसंड पंचायत के वार्ड संख्या- चार में विगत बुधवार को अग्निकांड में बेघर हुए परिवारों से मिलकर स्थानीय विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने सांत्वना देने के साथ ही यथा संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. इस दौरान उन्होंने सभी 21 अग्नि पीड़ित परिवार को सहायता के रूप में अपने निजी कोष से दो-दो हजार नगद सहायता के रूप में प्रदान किया. हालांकि इससे पूर्व भी उनके द्वारा. हालांकि इससे पूर्व भी हुये इस अग्निकांड की घटना के पश्चात उसी दिन विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने अपने निजी कोष से खाद्य सामग्री समेत अन्य जरूरत की चीजें उपलब्ध कराया था. घटना को दुखद बताते हुए विधायक ने कहा कि विधानसभा का बजट सत्र चलने के कारण वे पटना थे, जिसके चलते अब तक अग्नि पीड़ित परिवारों से नहीं मिल सके थे. मोरसंड से मानिक चौक व सीतामढ़ी जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली पथ में पुल का निर्माण कराने की स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने स्थल निरीक्षण किया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुल निर्माण का प्रस्ताव वे सरकार को भेजेंगे. मौके पर स्थानीय ग्रामीण कौशल किशोर सिंह, श्याम किशोर सिंह,बलिराम सिंह,विनोद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, राम प्रताप शरण उर्फ कलयुगी महराज, डॉ सर्वेश आनंद, डॉ बिमलेश कुमार, निरंजन कुमार सिंह व स्थानीय पंसस पति मणिभूषण कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन