शिक्षक ने छात्रा से की अश्लील हरकत, अभिभावकों ने किया हंगामा

Published at :20 Feb 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक ने छात्रा से की अश्लील हरकत, अभिभावकों ने किया हंगामा

खंड मुख्यालय स्थित पिपराही आदर्श मध्य विद्यालय में गुरुवार को छात्रा से शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने विद्यालय के गेट पर हंगामा किया.

विज्ञापन

पिपराही (शिवहर) प्रखंड मुख्यालय स्थित पिपराही आदर्श मध्य विद्यालय में गुरुवार को छात्रा से शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने विद्यालय के गेट पर हंगामा किया. अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक सौरभ कुमार राम पर पूर्व में भी अमानवीय व्यवहार करने का आरोप है. इधर बुधवार की शाम 4:30 बजे छुट्टी के समय छात्रा से अश्लील हरकत करने का मामला आया है. इसको लेकर गुरुवार को सुबह 11:00 बजे शिक्षक सौरभ कुमार राम के खिलाफ अभिभावकों ने हंगामा किया. इस दौरान उक्त शिक्षक स्कूल की बाउंड्री फांद कर बाहर भागने में सफल हो गया. घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अभिभावकों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया. मामले में छात्रा को स्थानीय थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने ले गयी है. वहीं मामले को लेकर महिला थाना पुलिस ने पिपराही थाना पहुंची और छात्रा से पूछताछ की. उसके बाद फर्द बयान दर्ज करने के लिए छात्रा को अपने कार्यालय ले गयी. पिपराही थानाध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया कि मामले में छात्रा के बयान के बाद जांच कर करवाई की जाएगी. वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर विद्यालय बंद कर सभी शिक्षक फरार हो गये. ग्रामीणों ने शिक्षक पर सख्त कार्रवाई होने के बाद ही अपनी बच्चियों को स्कूल भेजने की बात कही है. घटना के बारे में सूचना मिली है. मामला गंभीर है. आरोपी शिक्षक के खिलाफ आरोप की जांच कर विधिवत कार्रवाई की जाएगी. इसको लेकर डीएम को भी पत्र भेजा गया है. सुबोध ठाकुर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बच्ची के परिजनों की ओर से शिक्षक के विरुद्ध आवेदन दिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. अनामिका कुमार, महिला थानाध्यक्ष —————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन