आयुक्त ने किया भिट्ठामोड़ कस्टम पोस्ट का औचक निरीक्षण

Updated at : 06 Mar 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
आयुक्त ने किया भिट्ठामोड़ कस्टम पोस्ट का औचक निरीक्षण

सीमा शुल्क विभाग(कस्टम) के आयुक्त डॉ यशोवर्धन पाठक ने भारत-नेपाल सीमा स्थित सीमा शुल्क विभाग के भिट्ठामोड़ पोस्ट का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. सीमा शुल्क विभाग(कस्टम) के आयुक्त डॉ यशोवर्धन पाठक ने भारत-नेपाल सीमा स्थित सीमा शुल्क विभाग के भिट्ठामोड़ पोस्ट का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से आयात-निर्यात व राजस्व से जुड़ी जानकारी प्राप्त किया. आयुक्त ने कस्टम कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों का भी अवलोकन कर जांच किया. भारत से नेपाल जाने वाले सामान की सूची और प्रक्रिया का निरीक्षण किया. उन्होंने मौजूद अधिकारियों व कर्मियों को कार्य में पारदर्शिता बनाये रखने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि नेपाल आने व जाने वाले सामानों की सघन चेकिंग करें. आयुक्त डॉ पाठक भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन के पोस्ट पर पहुंंचकर मौजूद अधिकारियों व जवानों से बातचीत किया. बताया कि वाहनों की नियमित जांच की जायेगी. बिना वजह किसी को परेशान नहीं किया जायेगा. सीमा पर किसी प्रकार की गलत गतिविधियां नहीं होने दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन