एक सप्ताह के अंदर एसपी की दूसरी कार्रवाई

Published at :16 Feb 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर एसपी की दूसरी कार्रवाई

एसपी अमित रंजन ने स्थानांतरण के बावजूद कांड का प्रभार नहीं देने वाले विभिन्न थानों के 10 पुलिस पदाधिकारी की वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. एसपी अमित रंजन ने स्थानांतरण के बावजूद कांड का प्रभार नहीं देने वाले विभिन्न थानों के 10 पुलिस पदाधिकारी की वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया है. आदेश पत्र में कहा गया है कि स्थानांतरण के बावजूद कांड का प्रभार नहीं सौंपने वाले पुलिस पदाधिकारी की वेतन पर रोक लगा दी गयी है. एसपी के आदेश के बाद पुलिस पदाधिकारी में हड़कंप मच गयी है. विदित हो कि कई पुलिस पदाधिकारी स्थानांतरण के बावजूद महीनों कांड का प्रभार दूसरे पुलिस पदाधिकारी को नही सौंपते हैं. एसपी के संज्ञान में आने पर वैसे सभी पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की गयी है. जिसमें सुप्पी थाना में पदस्थापित सअनि अनिरुद्ध कुमार जो पहले बाजपट्टी थाना में रहते हुए कई कांड का प्रभार अभी तक नहीं सौंपी है. इसी प्रकार रीगा थाना से महिंद्रवारा थाना में पदस्थापित पुअनि यादवेंदू कुमार सिंह व नानपुर थाना में ड्यूटी पर तैनात पुअनि राकेश कुमार, अनिल कुमार सिंह अभी तक कांड का प्रभार नहीं दी है. इसी तरह नगर थाना से बाजपट्टी थाना में पदस्थापित पुअनि प्रमोद कुमार, पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुअनि सोनम कुमारी, सअनि बबलू कुमार अभी तक पूर्व के कांड का प्रभार किसी अन्य पुलिस पदाधिकारी को नही सौंपी है. वही डुमरा थाना क्षेत्र से सुरसंड थाना में पदस्थापित परि पुअनि प्रीति कुमारी व पुपरी थाने में कार्यरत सअनि गजेन्द्र पासवान की वेतन पर प्रभार नहीं सौंपने तक वेतन पर पूरी तरह से रोक लगायी गयी है. पत्र में कहा गया है कि 9 फरवरी 25 को हुयी अपराध गोष्ठी में जानकारी मिली थी कि उक्त पुलिस पदाधिकारी स्थानांतरण के बावजूद पदस्थापित पूर्व के थानों में मिले कांड का प्रभार सौंपी नहीं है.जिसके कारण वेतन पर रोक लगायी गयी है. गौरतलब हो कि अभी हाल में एसपी ने लापरवाही बरतने पर 9 पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत 13 पुलिस पदाधिकारियों को लाइन हाजिर कर दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन