दो बोरी यूरिया खाद के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 06 Jan 2026 6:52 PM

विज्ञापन

हरपुर कला एसएसबी के जवानों ने सोमवार की शाम दो बोरा यूरिया खाद के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

मेजरगंज. हरपुर कला एसएसबी के जवानों ने सोमवार की शाम दो बोरा यूरिया खाद के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी अनिल राय के रूप में की गई. इस संबंध में एसएसबी द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बताया है कि इंडो-नेपाल बॉर्डर के समीप रघुनाथपुर गांव से नेपाल यूरिया ले जाने के क्रम में तस्कर को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि मंगलवार को तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मारपीट मामले में आरोपित सगा भाई गिरफ्तार परिहार. मारपीट मामले में नामजद सगे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है. थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के मानिकपुर मुशहरनिया गांव में 9 अक्टूबर 2025 को सहोदर भाइयों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. घटना में अजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घायल के द्वारा आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसमें संजय कुमार व अनुपम पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था. जिसमें संजय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन