ePaper

420 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 12 Jun 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
420 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मध निषेध विभाग के टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के हर्री मोड़ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 420 बोतल नेपाली सौंफी शराब व एक बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुपरी. मध निषेध विभाग के टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के हर्री मोड़ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 420 बोतल नेपाली सौंफी शराब व एक बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर बाड़ा गांव निवासी गजाधर शर्मा के पुत्र शंकर शर्मा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार कर्ण कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. 30 लीटर सौंफी शराब के साथ पिता व पुत्र गिरफ्तार

नानपुर. थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कोयली गांव के वार्ड नंबर सात में छापेमारी कर 30 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान गांव के स्व छेदी महतो के पुत्र रमेश महतो एवं रमेश महतो के पुत्र चिंटू कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन