sitamarhi news : अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

मद्य निषेध विभाग की टीम ने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पटदौरा बाजार के निकट वाहन चेकिंग के दौरान एक बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पटदौरा बाजार के निकट वाहन चेकिंग के दौरान एक बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पटदौरा निवासी आदित्य मिश्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार गौरव कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सात लीटर सौंफी शराब के साथ महिला गिरफ्तार पुपरी. एएलटीएफ की टीम द्वारा थाना क्षेत्र के जैतपुर मोहल्ला में छापेमारी कर सात लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान जैतपुर मुहल्ला निवासी राजेश मुखिया की पत्नी अलका कुमारी के रुप में की गयी है. इस संबंध में दरोगा अशोक चौपाल के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन