sitamarhi news : 476 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

मद्य निषेध विभाग द्वारा भिट्ठामोड़ चेक पोस्ट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 476 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुपरी. मद्य निषेध विभाग द्वारा भिट्ठामोड़ चेक पोस्ट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 476 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, एक अन्य तस्कर भागने में सफल रहा. गिरफ्तार तस्कर राजोपट्टी निवासी दिनेश साह के पुत्र गोलू कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार आनंद कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. 135 लीटर देसी-विदेशी शराब व बियर बरामद, तस्कर फरार सुरसंड. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे भिट्ठामोड़ कैंप के एसएसबी जवानों ने शुक्रवार की देर शाम पिलर संख्या 300/3 के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही विभिन्न प्रकार के 135 लीटर देसी-विदेशी शराब व बियर लदी एक बाइक को जब्त कर लिया. जबकि जवानों को देखते ही तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर शराब लदी बाइक को छोड़ नेपाली सीमा में प्रवेश कर गया. एसएसबी ने जब्त शराब व बाइक को भिट्ठा थाना के हवाले कर दिया है. गश्ती दल में एएसआइ केवल कृष्ण व जवानों में क्रमशः कुलदीप सिंह, मिथुन सरकार व दुर्गानंद यादव शामिल थे. शराब के नशे में हंगामा करता व्यक्ति गिरफ्तार सुरसंड. संध्या गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को थानांतर्गत कुम्मा चौक के समीप से शराब के नशे में हंगामा करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान कुम्मा वार्ड संख्या चार निवासी इसराइल मंसूरी के पुत्र मुन्ना मंसूरी के रूप में हुई है. प्रशिक्षु पुअनि राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन