368 बोतल देसी व विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 07 Aug 2025 7:40 PM

विज्ञापन

मलाही चौक के समीप ग्रामीण सड़क पर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 368 बोतल देसी व विदेशी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सुरसंड. संध्या गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के मलाही चौक के समीप ग्रामीण सड़क पर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 368 बोतल देसी व विदेशी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान थाना क्षेत्र के बारा वार्ड संख्या चार निवासी इंद्रजीत राय के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने पुष्टी की है. शराब के नशे में हंगामा करता व्यक्ति गिरफ्तार सुरसंड. स्थानीय पुलिस ने बुधवार की शाम नगर पंचायत अंतर्गत बकरी बाजार के समीप से शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान स्थानीय निवासी कैलाश महतो के पुत्र जितेंद्र महतो के रूप में हुई. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने पुष्टी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन