52 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 25 Jun 2025 6:33 PM

विज्ञापन

मद्य निषेध विभाग की टीम ने चोरौत थाना क्षेत्र के नेहाल गैस एजेंसी के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 52 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने चोरौत थाना क्षेत्र के नेहाल गैस एजेंसी के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 52 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर नानपुर थाना क्षेत्र के कोयली निवासी जुगनू चौपाल के पुत्र अनीष कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार संजीव कुमार सुमन के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मारपीट में महिला समेत तीन जख्मी, भर्ती पुपरी. थाना क्षेत्र के हरदिया व हरिहरपुर गांव में बुधवार को आपसी विवाद के कारण हुई मारपीट में दो महिला समेत तीन व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी हरदिया निवासी पुनम देवी, मुकेश कुमार व हरिहरपुर निवासी जयलश देवी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है. बाइक दुर्घटना में युवक जख्मी, सदर अस्पताल रेफर पुपरी. पुपरी-नानपुर मुख्य पथ में बुधवार को बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी छोटा भदीहन निवासी अरुण यादव के पुत्र रंजीत कुमार यादव को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां जख्मी को चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन