97 बोतल देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 25 Jul 2025 7:14 PM

विज्ञापन

सीतामढ़ी से आयी एएलटीएफ की टीम ने गुरुवार की शाम थानांतर्गत कुम्मा गांव के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 197 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सुरसंड. सीतामढ़ी से आयी एएलटीएफ की टीम ने गुरुवार की शाम थानांतर्गत कुम्मा गांव के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 197 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान कुम्मा वार्ड संख्या पांच निवासी मो इसुफ नदाफ के पुत्र असलम मंसूरी के रूप में हुई है. एएलटीएफ प्रभारी पुअनि विजय शंकर सिंह ने जब्त शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि शराब को जब्त कर गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 52 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार बाजपट्टी. थाने की डायल 112 पुलिस ने गुरुवार की देर शाम स्थानीय टावर चौक के पास 52 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी राजेंद्र राय के पुत्र प्रह्लाद कुमार के रुप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन