प्रतिबंधित डीजे बजाने वाले छह लोग गिरफ्तार

Updated at : 15 Apr 2024 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिबंधित डीजे बजाने वाले छह लोग गिरफ्तार

एसडीओ संजीव कुमार व एसडीपीओ राम कृष्णा के नेतृत्व में रविवार की देर रात पुनौरा थाना अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर तीन डीजे के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वही डीजे संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. एसडीओ संजीव कुमार व एसडीपीओ राम कृष्णा के नेतृत्व में रविवार की देर रात पुनौरा थाना अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर तीन डीजे के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वही डीजे संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है. एसडीओ श्री संजीव ने बताया कि डीजे को लेकर प्रशासन सख्त है. कहा कि उक्त कारवाई लगातार जारी रहेगी. बताया कि किसी भी शादी–ब्याह, पर्व-त्योहार के अवसर पर डीजे प्रतिबंधित है. अभी आचार संहिता भी लागू है. अतः किसी भी मौके पर डीजे बजाने पर कार्रवाई की जाएगी. डीजे से उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण के कारण आम जन को स्वास्थ्य से संबंधित गंभीर स्थितियों का सामना भी करना पड़ता है. अतः किसी भी मौके पर डीजे के उपयोग पर पूर्णतः पाबंदी होगी. यदि किसी के द्वारा इसका उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित पर विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तार लोगों में पुनौरा थाना अंतर्गत मधुबन गांव निवासी, विष्णु कुमार, विशाल कुमार, अरूण पासवान, गौशाला स्थित कनौजिया टोला निवासी रजत कुमार, गोविंद व दरभंगा जिला का आशीष कुमार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन