बिजली चोरी मामले में छह प्राथमिकी दर्ज
Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 24 Nov 2025 10:09 PM
कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार ने सोमवार को स्थानीय थाना में विद्युत चोरी से संबंधित अलग-अलग छह प्राथमिकियां दर्ज करायी है.
मेजरगंज. कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार ने सोमवार को स्थानीय थाना में विद्युत चोरी से संबंधित अलग-अलग छह प्राथमिकियां दर्ज करायी है. जिसमें थाना क्षेत्र के हरपुर कला गांव निवासी श्रीदास, देवेन्द्र दास, बरियार पुर निवासी पूनम देवी, महादेव राय, पूजा देवी व अशोक पासवान को आरोपित किया है. प्राथमिक में बताया है कि तीन उपभोक्ताओं के जिम्में पूर्व से बिजली की राशि बकाया थी. इसके लिए आरोपितों का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था. बावजूद बकाया बिना भुगतान किये चोरी से तार जोड़कर अपने-अपने घरों में बिजली का उपयोग जारी कर दिया था. वहीं, तीन उपभोक्ता चोरी से टोका फंसा कर बिजली का उपयोग कर रहा था. इन सभी के विरुद्ध बकाया राशि व जुर्माने की राशि मिलाकर क्रमशः 21810, 25460, 8898, 8898, 20827 व 8898 रुपए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की क्षति बतायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










