सीतामढ़ी की रश्मि रानी को मिला बेस्ट मॉडल अवार्ड, लखनऊ में बढ़ाया बिहार का मान

Updated:
विज्ञापन
Rashmi Rani from Sitamarhi receiving the Best Model Award at a fashion event in Lucknow

बेस्ट मॉडल अवार्ड प्राप्त करती रश्मि रानी

लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इंडिया इंटरनेशनल क्रिएटिव वीक कार्यक्रम में सीतामढ़ी की रश्मि रानी को बेस्ट मॉडल अवार्ड से सम्मानित किया गया. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बेटी संस्कृति चौहान को दिया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से चंद्रमोहन झा की रिपोर्ट

Sitamarhi News: बिहार की प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इंडिया इंटरनेशनल क्रिएटिव वीक कार्यक्रम में सीतामढ़ी की मॉडल रश्मि रानी को “बेस्ट मॉडल अवार्ड” से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें शानदार रैंप वॉक, आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति और फैशन इंडस्ट्री में उनकी निरंतर प्रगति के लिए प्रदान किया गया.

लखनऊ में मिला प्रतिष्ठित सम्मान

30 मई को गोमती नगर स्थित सिटी मॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान रश्मि रानी ने अपने प्रदर्शन से निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट मॉडल अवार्ड से सम्मानित किया गया.

सुहासिनी धामी ने किया सम्मानित

कार्यक्रम में यह सम्मान प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री सुहासिनी धामी के हाथों प्रदान किया गया. सुहासिनी धामी टीवी धारावाहिक “देवों के देव… महादेव” में माता पार्वती की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुई थीं. उनके हाथों सम्मान प्राप्त करना रश्मि रानी के लिए यादगार पल रहा.

बेटी को दिया सफलता का श्रेय

अवार्ड मिलने के बाद रश्मि रानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी बेटी संस्कृति चौहान को दिया. उन्होंने कहा कि कैमरे के सामने भले ही वह नजर आती हैं, लेकिन उनके पीछे सबसे बड़ी प्रेरणा और मेहनत उनकी बेटी की है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके सपनों को नई दिशा और आगे बढ़ने का हौसला देगा.

परिवार और संस्थान का जताया आभार

रश्मि रानी ने इस मंच के लिए एजी फैशन ग्रुप का आभार व्यक्त किया. उन्होंने ग्रुप के फाउंडर अमन सामी और को-फाउंडर करीना को धन्यवाद देते हुए उनके सहयोग और मार्गदर्शन की सराहना की.

रश्मि रानी सीतामढ़ी के डुमरा निवासी कृष्ण मुरारी सिंह और विभा रानी की पुत्री हैं. वह शिवहर निवासी स्वर्गीय बद्री सिंह की पुत्रवधू तथा लोजपा नेता रंजन सिंह की पत्नी हैं.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन