सीतामढ़ी: ऑपरेशन मुस्कान के तहत सीतामढ़ी पुलिस ने लौटाईं 8 चोरी की बाइकें

बाइक के साथ उसके वास्तविक मालिक
सीतामढ़ी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विभिन्न जिलों से चोरी हुई 8 बाइक बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया. बाइक वापस मिलने पर वाहन स्वामियों ने पुलिस का आभार जताया. पढ़ें पूरी खबर…
सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट
Sitamarhi News: सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत सोनबरसा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है.
पुलिस ने पटना, मोतिहारी, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा और बेतिया सहित विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 8 बाइकें बरामद की हैं.
वाहन मालिकों को लौटाई गई बाइकें
विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी वाहनों को उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिया गया. बाइक वापस मिलने पर वाहन स्वामियों के चेहरे खिल उठे.
वाहन मालिकों ने सीतामढ़ी पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस की इस पहल ने उनकी खोई हुई मुस्कान वापस लौटा दी है.
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सौंपे गए वाहन
इस मौके पर सदर एसडीपीओ-1 राजीव कुमार सिंह, सोनबरसा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की संपत्ति वापस दिलाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










