Sitamarhi News: सोनबरसा में 192 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप व टेबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार

सोनबरसा में 192 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप व टेबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार
Sitamarhi News:सीतामढ़ी की सोनबरसा थाना पुलिस ने सोमवार रात छापेमारी कर 192 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और 1200 नशीली टेबलेट के साथ तस्कर किशन महतो को गिरफ्तार किया. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.पढे़ं पूरी खबर…
Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले की सोनबरसा थाना पुलिस को नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात सोनबरसा में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टेबलेट के साथ एक तस्कर को दबोच लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सोनबरसा गांव के रहने वाले किशन महतो के रूप में की गई है.
एसपी कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय की ओर से मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी गई. पुलिस द्वारा जारी बयान में स्पष्ट किया गया है कि तलाशी के दौरान गिरफ्तार तस्कर किशन महतो के पास से 192 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और 1200 पीस प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद की गई है. पुलिस ने बरामद की गई सभी सामग्रियों को तुरंत जब्त कर लिया है.
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, बैकवर्ड लिंकेज तलाश रही पुलिस
सोनबरसा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने बरामद प्रतिबंधित सामग्री को जब्त करने के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है. पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित दवाओं की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे जिले में किन्हें सप्लाई किया जाना था.
सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










