Sitamarhi News: भोज खाकर लौट रहे साइकिल सवार को बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 26 May 2026 10:30 PM
भोज खाकर लौट रहे साइकिल सवार को बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Sitamarhi News:सीतामढ़ी के बोखड़ा में एनएच 527सी पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 10 वर्षीय शिवम की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल है. दोनों बच्चे भोज खाकर घर लौट रहे थे .पढे़ं पूरी खबर…
Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिला के बोखड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़का आरा मशीन के समीप एनएच 527सी पर मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है.यहाँ तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से साइकिल सवार एक 10 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक बालक की पहचान खड़का गांव के वार्ड संख्या-7 निवासी राधे कुमार झा के पुत्र शिवम कुमार (10) के रूप में की गई है .
भोज खाकर घर लौट रहे थे दोनों मासूम, बाइक सवार भी घायल
जानकारी के अनुसार, खड़का गांव के रहने वाले दोनों बच्चे एक ही साइकिल पर सवार होकर लक्ष्मीनिया टोल से भोज खाकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान खड़का आरा मशीन के पास तेज गति से आ रही एक बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में जख्मी शंकर झा के 12 वर्षीय पुत्र रवि कुमार को तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना में बाइक सवार युवक भी जख्मी हुआ है .
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सड़क हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय बोखड़ा थाने की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला और मृतक बालक शिवम के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है. इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










