सीतामढ़ी: 192 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और टेबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 27 May 2026 8:40 AM
प्रतिबंधित नशीली दवा व टेबलेट के साथ गिरफ्तार तस्कर
Sitamarhi News: सोनबरसा पुलिस ने देर रात छापेमारी कर तस्कर किशन महतो को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 192 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और 1200 नशीली टेबलेट बरामद की गई हैं. पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही है.
Sitamarhi News: जिले की सोनबरसा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टेबलेट के साथ एक तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनबरसा गांव निवासी किशन महतो के रूप में की गई है. एसपी कार्यालय द्वारा मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस सफलता की जानकारी साझा की गई है.
192 बोतल कफ सिरप और 1200 पीस टेबलेट बरामद
पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान तस्कर के पास से 192 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और 1200 पीस प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद की गई. पुलिस ने बरामद की गई सभी प्रतिबंधित दवाओं को तुरंत जब्त कर लिया है. इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ संबंधित एनडीपीएस और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है.
बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी पुलिस
सोनबरसा के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब कड़ाई से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रतिबंधित दवाओं की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे स्थानीय स्तर पर किन्हें सप्लाई किया जाना था. पुलिस इस धंधे से जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है ताकि मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










