स्वास्थ्य विभाग का सख्त निर्देश, तीन दिनों में मूल पदस्थापन स्थल पर लौटें चिकित्सक

स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार, सीतामढ़ी में प्रतिनियुक्त सभी चिकित्सकों को उनके मूल पदस्थापन स्थल पर लौटने का आदेश दिया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है और तीन दिनों के भीतर योगदान न करने पर वेतन रोका जा सकता है.
Sitamarhi News: स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के आलोक में सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने जिले में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत चिकित्सकों को उनके मूल पदस्थापन स्थल पर लौटने का आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार पूर्व में प्रतिनियुक्ति अथवा स्थानांतरण पर कार्यरत सभी चिकित्सा पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है.
तीन दिनों के भीतर देना होगा योगदान
सिविल सर्जन ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि विभागीय आदेश के अनुरूप प्रतिनियुक्त चिकित्सकों को तीन दिनों के भीतर उनके मूल पदस्थापन स्थल पर योगदान कराना सुनिश्चित करें.
समय पर ज्वाइनिंग नहीं करने पर रुकेगा वेतन
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि संबंधित चिकित्सक 17 जुलाई 2026 तक अपने मूल पदस्थापन स्थल पर योगदान नहीं देते हैं तो उनका वेतन अगले आदेश तक स्थगित रखा जाएगा.
स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी
सिविल सर्जन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने और शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न चिकित्सकों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By चंद्र मोहन झा
चंद्रमोहन विगत 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे जिला और ब्लॉक स्तर पर क्राइम तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी संवेदनशील खबरों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के समसामयिक मुद्दों पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










