सांसद व विधायक ने किया डिग्री कॉलेज का उद्घाटन
Updated:
विज्ञापन

फोटो - दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते सांसद देवेश चंद्र ठाकुर व विधायक पंकज कुमार मिश्रा, | Prabhat Khabar Network
रुन्नीसैदपुर के थुम्मा में सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और विधायक पंकज मिश्रा ने राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। अब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना होगा।
विज्ञापन
फोटो - दीप प्रज्वलित करते सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, विधायक पंकज कुमार मिश्रा व अन्य.
रुन्नीसैदपुर. प्रखंड क्षेत्र के थुम्मा में बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन सांसद देवेशचंद्र ठाकुर, विधायक पंकज कुमार मिश्रा व डीएम रिची पांडेय समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व शिलापट्ट का अनावरण कर किया. विधायक ने कहा कि अब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को स्नातक स्तर तक की शिक्षा के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़गा. सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र बच्चों व अभिभावकों को समय व खर्च की बचत होगी. आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे भी अब आसानी से स्नातक स्तर तक की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे. डीएम ने कहा कि सरकार बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. समाज को इसका बेहतर लाभ मिलेगा. मौके पर नोडल पदाधिकारी अभिराम त्रिवेदी, डीइओ राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, गोयनका कॉलेज के प्राचार्य ओपी राय, बीडीओ धनंजय कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










