sitamarhi: शहर के विभिन्न राम-जानकी मंदिरों में भी धूमधाम से मनाया गया श्रीराम महोत्सव

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

लाल दास धनीराम कुटी, रिंग बांध में बालक राघवेंद्र दास के नेतृत्व में धूमधाम से राम महोत्सव मनाया गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. लाल दास धनीराम कुटी, रिंग बांध में बालक राघवेंद्र दास के नेतृत्व में धूमधाम से राम महोत्सव मनाया गया. वहीं, शहर के श्री राम जानकी मंदिर चक्र ऋषि आश्रम चकमहिला में महंत राम कुमार दास के नेतृत्व में शिव शक्ति महिला मंडल समिति द्वारा धूमधाम से राम महोत्सव मनाया गया. महिला मंडली द्वारा भगवान श्री राम के जन्म के समय फूल बरसा कर व बधाई गाकर खुशियां मनायी गयी. रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर में महंत मदन दास के नेतृत्व में 24 घंटे का सीताराम नाम संकीर्तन हनुमान आराधना एवं राम महोत्सव मंडलियों के साथ बधाई गायन किया गया. बाजार समिति स्थित श्री हनुमान मंदिर में महंत राज नारायण दास के नेतृत्व में बधाई के साथ राम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. सभी जगहों पर प्रसाद वितरण व साधु-संतों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन