स्टेयरिंग फेल होने से गड्ढे में पलटी स्कॉर्पियो, चालक जख्मी

बैरगनिया को जिला मुख्यालय सीतामढ़ी से जोड़ने वाली मुख्य पथ के पास हरिओम ईंट उद्योग के समीप बुधवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो स्टेरिंग फेल होने के कारण रोड़ के नीचे गड्ढे में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
बैरगनिया. बैरगनिया को जिला मुख्यालय सीतामढ़ी से जोड़ने वाली मुख्य पथ के पास हरिओम ईंट उद्योग के समीप बुधवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो स्टेरिंग फेल होने के कारण रोड़ के नीचे गड्ढे में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में चालक जख्मी हो गया. उसकी पहचान कुणाल कुमार के रुप में की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार को दोपहर (बीआर 05 पीए 8197) उक्त स्कॉर्पियो बैरगनिया से सीतामढ़ी की तरफ जा रही थी. इसी बीच गाड़ी का स्टेयरिंग फेल हो गया. संतुलन बिगड़ने के कारण वह बैरगनिया-सीतामढ़ी मुख्य पथ पर स्थित बांध के सुलिस गेट नहर के समीप गड्ढे में पलट गयी. इस दुर्घटना गाड़ी में चालक बाल बाल बच गया. चालक ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले के ढाका से वह स्कॉर्पियो की धुलाई कराने आ रहा था. इसी क्रम में स्टेयरिंग फेल हो गया. गाड़ी का एयर बैग खुलने के कारण चालक के सिर में हल्की चोटे आयी है. घटना की सूचना पर तत्काल दारोगा दिनेश पासवान के नेतृत्व में पहुंच कर जांच पड़ताल की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




