171 लीटर सौंफी शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार

मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के सकरी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान 171 लीटर नेपाली सौंफी शराब व बाइक जब्त कर लिया.
पुपरी. मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के सकरी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान 171 लीटर नेपाली सौंफी शराब व बाइक जब्त कर लिया. हालांकि तस्कर पकड़ में नहीं आया. बताया गया है कि वह अंधेरा का लाभ उठाकर भाग निकला. इस संबंध में सहायक दारोगा संजीव कुमार सुमन के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दरवाजे से मोटरसाइकिल की चोरी, प्राथमिकी बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के बनगांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति के दरवाजे से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली. इस संबंध में मोटरसाइकिल मालिक बनगांव निवासी संजय झा ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि वह अपनी हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल(बीआर 01बीबी 1124) को दरवाजे पर लगाया था. सुबह उठने पर मोटरसाइकिल गायब थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




