मांग सजने से एक दिन पूर्व ईश्वर को प्यारी हो गयी रितिका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Apr 2024 9:52 PM
प्रखंड क्षेत्र की गणेशपुर बभनगामा पंचायत के बभनगामा गांव वार्ड नंबर चार निवासी जयशंकर राय के पुत्री रितिका कुमारी की शादी शुक्रवार को होने वाली थी.
रीगा. प्रखंड क्षेत्र की गणेशपुर बभनगामा पंचायत के बभनगामा गांव वार्ड नंबर चार निवासी जयशंकर राय के पुत्री रितिका कुमारी की शादी शुक्रवार को होने वाली थी. घर पर पूरे धूमधाम के साथ बाराती के स्वागत की तैयारी चल रही थी. पूरे घर व आसपास में जश्न का माहौल था. शादी शिवहर जिला के छतौना गांव निवासी प्रमोद राय के पुत्र अभिषेक कुमार के साथ होनी तय थी. छतौना गांव से भी बारात निकलने की तैयारी अंतिम चरण में थी. लड़का एवं लड़की पक्ष की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच चुकी थी. परंतु नियति को यह मंजूर नहीं था. अचानक शादी से एक रोज पूर्व गुरुवार को लड़की के पेट में दर्द शुरू हो गया. उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया. सीतामढ़ी जाने के दौरान रास्ते में ही रितिका की मौत हो गई. सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया. सारे संबंधी भी बभनगामा पहुंच चुके थे. जिस घर से आज रितिका की डोली निकलने वाली थी. उस घर से आज उसकी अर्थी निकली. पूरे गांव में मातम का माहौल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










