दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भागा

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में लिखा है कि मेरे गांव के संजय महतो बहला फुसलाकर मुझे गुवाहाटी ले गया.
रीगा. थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में लिखा है कि मेरे गांव के संजय महतो बहला फुसलाकर मुझे गुवाहाटी ले गया. मेरी इच्छा एवं सहमति के विपरीत मेरे साथ दुष्कर्म कर गर्भवती कर दिया. गर्भवती होने के बाद दवाब बनाने पर मेरे साथ शादी कर लिया. गुवाहाटी में गांव के अरुण महतो व वरुण महतो वहीं रहते हैं. मुझे बहुत दिनों तक वही रखा. उसके बाद परिवार के लोगों की सहमति से दहेज की मांग करने लगा. दहेज में 5 लाख रुपए, एक बाइक व 5 भर सोना लाने की मांग करने लगा. इंकार करने पर पति संजय महतो मुझे घर के बहाने गुवाहाटी से लाकर सीतामढ़ी स्टेशन पर छोड़ कर चुपके से कहीं निकल गया. मैं अकेली अवस्था में वहां से संजय महतो के घर पिपरा गांव पहुंचा. उसके घर के सदस्य गणेश महतो, हंसराज महतो, कमलेश महतो व सीवन महतो ने मारपीट कर घर से निकाल दिया. बच्चे को भी जान मारने का प्रयास किया. 112 पर सूचना देने पर पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर मेरी जान बचाई और मेरे आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई. लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसी बीच मुझे 6 माह पहले पुत्र जन्म लिया. अबोध पुत्र के साथ मैं रह रही हूं. मेरे जीवन का कोई सहारा नहीं है. आवेदन में लिखा है कि मेरे पास अब आत्महत्या या आत्मदाह के सिवा दूसरा कोई रास्ता नहीं है. मेरे पास 6 माह का एक बच्चा है. इधर आकर मेरा पति कहता है कि मुझसे शादी नहीं हुई है. पीड़ित महिला ने अनुसंधानकर्ता पर लापरवाही का आरोप लगाई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




