Sitamarhi : पूर्व पत्रकार अजय विद्रोही की हत्या में आरोपित था रामबाबू

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi : पूर्व पत्रकार अजय विद्रोही की हत्या में आरोपित था रामबाबू

प्रॉपर्टी डीलर रामबाबू राय पूर्व पत्रकार अजय विद्रोही की हत्या में भी आरोपित था.

विज्ञापन

— रामजी राय गिरोह का भी था सक्रिय सदस्य, हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट व शराब तस्करी मामले में था वांछित — हत्या की गुत्थी सुलझाने को मृतक का मोबाइल खंगाल रही पुलिस — पिछले माह छात्र रिपु की हत्या में भी पुलिस को थी रामबाबू की तलाश सीतामढ़ी. प्रॉपर्टी डीलर रामबाबू राय पूर्व पत्रकार अजय विद्रोही की हत्या में भी आरोपित था. नगर थाने की पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. बताया गया है कि 29 सितंबर 2015 की रात नगर के कोट बाजार मोहल्ले में अजय विद्रोही की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस रिकार्ड में रामबाबू राय कुख्यात रामजी राय गिरोह का सक्रिय सदस्य भी था. उसके खिलाफ पूर्व से हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी समेत कई कांड दर्ज है. एसपी अमित रंजन ने इसकी पुष्टि करते बताया कि उसकी क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है. हत्या की गुत्थी सुलझाने को लेकर मृतक का मोबाइल जब्त कर उसे खंगाल रही है. पिछले माह छात्र रिपु कुमार की हत्या मामले में भी पुलिस को रामबाबू की तलाश थी. इस मामले में पुलिस ने उसके घर रेड भी किया था, लेकिन वह भाग निकला था. पुलिस की दबिश में आकर मामले में आरोपित उसका भतीजा नीतीश कुमार ने कोर्ट में सरेंडर किया था. सदर एसडीपीओ-1 राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रामबाबू राय की हत्या की गुत्थी जल्द सुलझ जायेगी. इसमें संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है. — डायल 112 पुलिस टीम ने किया पीछा, फायरिंग करते भागे तीनों अपराधी हत्या को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम ने इनका पीछा किया, लेकिन तीनों बाइक सवार अपराधी फायरिंग करते भाग निकले. इन भाग रहे अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन