अवैध रुप से संचालित दो निजी क्लीनिक में छापेमारी, चिकित्सक व कर्मी नदारद

मंगलवार की शाम डुमरा पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अक्षय कुमार के नेतृत्व में अस्पताल रोड स्थित निदान पॉली क्लीनिक में छापेमारी की गयी.
सीतामढ़ी. मंगलवार की शाम डुमरा पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अक्षय कुमार के नेतृत्व में अस्पताल रोड स्थित निदान पॉली क्लीनिक में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान क्लीनिक चार-पांच मरीज भर्ती कराया गया था. जबकि क्लीनिक में कोई एमबीबीएस चिकित्सक या प्रशिक्षित नर्स ही मौजूद थे. जांच अधिकारी डॉ कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सदर अस्पताल के पास अवैध रूप से एक क्लिनिक चलाया जा रहा है. वरीय अधिकारी को सूचना देने के बाद पुलिस की सहयोग से उक्त क्लीनिक में जांच की गयी. जांच के दौरान पता चला कि क्लीनिक में एमबीबीएस डॉ मोनू कुमार गौरव, डॉ विजेंद्र यादव, डॉ भूषण कुमार, डॉ भी कुमार, बीएमएस डॉ प्रीति कुमारी का नाम सामने आया है. जबकि अस्पताल में उपलब्ध महिला स्वास्थ्य कर्मी एक भी चिकित्सक या क्लीनिक का वैध प्रमाण पत्र नहीं दिखा पायी. अस्पताल के कर्मी को 24 घंटे के अंदर प्रमाण पत्र के साथ कार्यालय आने की नोटिस जारी की गयी है. सही कागजात जमा नहीं करने पर क्लिनिक व उनके कर्मचारी पर विधि संवत कार्रवाई की जायेगी. बाद में जांच टीम के द्वारा बाइपास रोड बस स्टैंड के पास एक बिना नाम वाले क्लीनिक में छापेमारी की. लेकिन, खुले क्लीनिक में एक भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. आसपास के लोगों ने बताया कि जांच टीम को देखकर क्लीनिक के सभी कर्मी फरार हो गए. जांच टीम ने क्लीनिक पर नोटिस चिपका कर वैध प्रमाण पत्र के साथ कार्यालय आने की हिदायत दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




