राष्ट्रगीत के कथित अपमान पर भड़की भाजपा, फूंका राहुल गांधी का पुतला

Updated:
विज्ञापन

राहुल गांधी का पुतला दहन करते भाजपाई. | Prabhat Khabar Network

सीतामढ़ी में भाजपा युवा मोर्चा ने राष्ट्रगीत के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। जानिए पूरा मामला और विरोध प्रदर्शन की जानकारी।

विज्ञापन

Sitamarhi Bjp Protest:  जिला कांग्रेस कार्यालय के समक्ष रविवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया.

राष्ट्रगीत के अनादर का लगाया आरोप

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय प्रतीकों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए तीखा आक्रोश व्यक्त किया:

  • गंभीर आरोप: नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा गया.
  • राष्ट्र प्रथम का संकल्प: नेताओं ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रगीत, राष्ट्रध्वज और राष्ट्र के स्वाभिमान के प्रति उनकी आस्था एवं प्रतिबद्धता सर्वोपरि है, जिससे कोई समझौता नहीं होगा.

विरोध प्रदर्शन में कई प्रमुख नेता रहे मौजूद

जिला भाजपा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी रमण श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान देश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. इस अवसर पर जिला भाजपा एवं भाजयुमो के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: सड़क किनारे तड़प रही थी घायल महिला, कार्यवाहक कमांडेंट की तत्परता से बची घायल महिला की जान


विज्ञापन
रतिकांत झा

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन