काम पर निकले युवक का गड्ढे में मिला घायल शरीर, अस्पताल ले जाते समय मौत, एक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

काम पर निकले युवक का गड्ढे में मिला घायल शरीर, अस्पताल ले जाते समय मौत, एक हिरासत में

सीतामढ़ी के पुपरी में गड्ढे में अचेत मिले युवक की इलाज के दौरान मौत। परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन

Bajpatti Suspicious Murder: सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर बेदौल पंचायत के वार्ड 9 निवासी 35 वर्षीय तपेश्वर मंडल की इलाज के लिए ले जाने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई. मृतक विष्णु मंडल का पुत्र था. रविवार को वह बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पिपराढ़ी बाजार के समीप सड़क किनारे एक गड्ढे में अचेत और लहूलुहान अवस्था में पाया गया था.

एसकेएमसीएच ले जाने के दौरान तोड़ा दम

परिजनों ने बताया कि घायल तपेश्वर को पहले पीएचसी पुपरी ले जाया गया था:

  • गंभीर चोटें: उसके सिर और पूरे शरीर पर गंभीर चोट व जख्म के निशान मिले थे.
  • रास्ते में मौत: नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच रेफर किया, लेकिन सैदपुर के पास रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक की मां शकुंतला देवी ने बताया कि उनका बेटा शनिवार सुबह नौ बजे एक दोस्त के साथ काम करने निकला था और वापस नहीं लौटा. परिजनों ने आशंका जताई है कि उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया गया था. मृतक अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बच्चे और वृद्ध माता-पिता को छोड़ गया है.

एक संदिग्ध हिरासत में, पुलिस जांच तेज

पुपरी थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया गया है. मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. चूंकि घटनास्थल बाजपट्टी थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए प्राथमिकी दर्ज करने हेतु मामला बाजपट्टी थाने को अग्रसारित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: नेपाल से लाई जा रही 180 बोतल देसी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार


विज्ञापन
Baidnath Thakur

लेखक के बारे में

By Baidnath Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन