नेपाल से लाई जा रही 180 बोतल देसी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

नेपाल से लाई जा रही 180 बोतल देसी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

सुरसंड पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 180 बोतल देसी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है।

विज्ञापन

Sursand Liquor Smuggling:  सीतामढ़ी जिले की सुरसंड थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस टीम ने सुरसंड नगर पंचायत स्थित ऐतिहासिक बूढ़ा पोखर के समीप एनएच 227 पर छापेमारी कर नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 180 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ तीन तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया. इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो बाइक भी जब्त की गईं.

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और बरामदगी

थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह और प्रशिक्षु पुअनि राजीव कुमार पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस बल ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया:

  • शराब की जब्ती: तस्करों के पास से 300 एमएल क्षमता वाली 180 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की गई.
  • वाहन जब्त: तस्करी में प्रयुक्त दोनों बाइकों को पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया.

गिरफ्तार तस्करों की पहचान और कानूनी कार्रवाई

पकड़े गए शराब तस्करों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • रोहित कुमार: पिता नागेंद्र राय, निवासी ग्राम बारा, थाना सुरसंड.
  • रितेश कुमार: पिता रामरतन राय, निवासी ग्राम श्रीखंडी भिट्ठा (वार्ड संख्या 4), थाना भिट्ठा.
  • बिगू कुमार: पिता मिश्री मंडल, निवासी ग्राम श्रीखंडी भिट्ठा (वार्ड संख्या 4), थाना भिट्ठा.

पुलिस ने मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: सर्किल इंस्पेक्टर ने किया सीतामढ़ी नगर थाना का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश


विज्ञापन
विजय नारायण मिश्र

लेखक के बारे में

By विजय नारायण मिश्र

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन