शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों का विरोध-प्रदर्शन जारी, मांगें पूरी करने तक करेंगे संघर्ष

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 03 Sep 2025 6:59 PM

विज्ञापन

वित्तरहित- अनुदानित शिक्षक-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा, पटना के आह्वान पर जिला इकाई के सदस्यों ने दूसरे दिन बुधवार को जिले के विभिन्न इंटरमीडिएट कॉलेजों में काला-बिला लगा कर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. वित्तरहित- अनुदानित शिक्षक-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा, पटना के आह्वान पर जिला इकाई के सदस्यों ने दूसरे दिन बुधवार को जिले के विभिन्न इंटरमीडिएट कॉलेजों में काला-बिला लगा कर विरोध प्रदर्शन किया. कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा. उनकी प्रमुख मांगों में वेतन, पेंशन एवं बकाया अनुदान का एकमुश्त भुगतान शामिल है. बताया गया कि इस क्रम में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें नौ सितंबर को पटना स्थित विद्यापति सभागार में आयोजित महापंचायत में अधिक से अधिक सदस्य कर्मियों को भाग लेने की अपील की गई. बैठक में अध्यक्ष प्रो शशिभूषण सिंह, सचिव प्रो सत्येंद्र मिश्र, प्रो अरुण पाठक, प्रो विनय चोधरी, प्रो दिलीप शाही, प्रो रीता कुमारी व विरेंद्र सिंह समेत अन्य शामिल थे. इधर, इसको लेकर ठाकुर युगल किशोर सिंह कॉलेज, सीतामढ़ी में कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें प्राचार्य प्रो रवि कुमार, जिला सचिव सत्येंद्र प्रसाद मिश्रा, प्रधान सहायक वीरेंद्र कुमार सिंह, लेखापाल रविकेश कुमार, पुस्तकालय सहायक प्रशांत कुमार, प्रो मृणाल किशोर, प्रो निधि कुमारी, विजेश्वर बैठा, मंजू देवी समेत अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन