आग लगने से तीन मवेशी समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख

Updated at : 04 Mar 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से तीन मवेशी समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख

भिट्ठा थानांतर्गत श्रीखंडी भिट्ठा पश्चिमी पंचायत के नवाही गांव में सोमवार की रात दो बजे अचानक आग लगने से तीन मवेशी समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी.

विज्ञापन

सुरसंड. भिट्ठा थानांतर्गत श्रीखंडी भिट्ठा पश्चिमी पंचायत के नवाही गांव में सोमवार की रात दो बजे अचानक आग लगने से तीन मवेशी समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी. अगलगी की घटना नवाही वार्ड संख्या चार निवासी ललन राउत के वार्ड संख्या पांच में स्थित मवेशी घर मे हुई. जिसमें दो गाय, एक बकरी की झूलसकर मौत हो गयी. जबकि दो बकरियां झुलसकर जख्मी हो गयी. वहीं एक साइकिल, फर्नीचर, अनाज व वस्त्र समेत करीब दो लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गया. आग की लपटें बगलगीर किशोरी राउत के मवेशी घर को भी अपने चपेट में ले लिया. जिसमें पशुओं के लिए रखा गया भूसा, एक साइकिल व बाजा समेत करीब 50 हजार का सामान जलकर राख हो गया. अगलगी की इस घटना में पड़ोसी दुखा मंडल के घर को भी आंशिक क्षति पहुंची है. आग बुझ जाने के बाद अग्निशमन दस्ता की टीम घटनास्थल पर पहुंची. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सीओ को सूचना दे दी गयी है. सीओ ने राजस्व कर्मचारी को जांच कर प्रतिवेदन देने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन