Sitamarhi : डुमरा में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 03 Jan 2026 10:21 PM
अपाचे बाइक सवार तीन अपराधियों ने प्रोपर्टी डीलर रामबाबू राय(42 वर्ष) पिता स्व रामविनय राय की गोली मारकर हत्या कर दी.
— भिसा गांव का रहनेवाला था मृतक रामबाबू राय
— अपाचे बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम— जबड़ा, गर्दन व सिर में लगी है तीन गोलियां, घटनास्थल से एक कारतूस व छह खोखा बरामद
सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के भिसा स्थित लक्ष्मी चौक के पास शनिवार की शाम करीब 3.25 बजे अपाचे बाइक सवार तीन अपराधियों ने प्रोपर्टी डीलर रामबाबू राय(42 वर्ष) पिता स्व रामविनय राय की गोली मारकर हत्या कर दी. गोलीबारी की घटना से चौक पर अफरातफरी मच गयी. मृतक माधोपुर रौशन भिसा वार्ड नंबर 35 का रहनेवाला था. जानकारी के अनुसार, रामबाबू राय चौक के पास स्थित एक चिकेन काउंटर के पास खड़ा था. इसी बीच उजले रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने सामने से गोलियों की बौछार कर दी. रामबाबू के जबड़ा, गर्दन और सिर में तीन गोलियां लगी है तथा घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. हालांकि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. बाद में सदर एसडीपीओ-1 राजीव कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार व मेहसौल थानाध्यक्ष मो असदुल्लाह दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर जानकारी लिया. पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस व छह खोखा बरामद किया है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है. एसपी अमित रंजन ने बताया कि मृतक का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके उपर हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामले डुमरा व नगर थाना में दर्ज है. फिलहाल पूर्व के आपसी दुश्मनी को लेकर इस हत्या को अंजाम दिया गया है. इसमें शशि यादव नामक एक व्यक्ति का नाम भी सामने आ रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










