Sitamarhi : हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली शोभायात्रा

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर में मंगलवार को हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई.

विज्ञापन

Sitamarhi : मेजरगंज. प्रखंड के सीमावर्ती गांव श्रीनगर में मंगलवार को हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में शामिल 251 कुंवारी कन्याएं पूजा स्थल से चल कर हरपुर कला, लड़कवा व लाल दासी गांव का भ्रमण करते हुए बागमती नदी तट से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भर कर पुनः पूजा स्थल पर पहुंचीं. इस आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है. पूजा स्थल परिसर में अनवरत भजन- कीर्तन व हनुमान चालीसा का पाठ जारी है. शोभायात्रा में कार्यक्रम संचालन समिति के अध्यक्ष किशोरी सिंह, सचिव संजय सिंह, सदस्य सुरेश कुमार कुशवाहा, बबलू कुमार कुशवाहा, सर्व नारायण सिंह, उपेंद्र महतो व मच्छेलाल साहनी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन