पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. पात्र छात्र 20 अगस्त 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण जरूर करवाएं.

विज्ञापन

Sitamarhi News: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ ने सभी बीईओ, प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर पात्र छात्र-छात्राओं का अधिक से अधिक आवेदन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा.

 20 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

डीपीओ ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल शुरू हो चुका है. यह पोर्टल 20 अगस्त 2026 तक खुला रहेगा. निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन या पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा.

इन वर्गों के छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ शैक्षणिक सत्र 2026-27 में केवल पिछड़ा वर्ग (BC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा. सभी पात्र विद्यार्थियों को विभाग द्वारा जारी पोर्टल पर आवेदन करना होगा.

विद्यालयों को छात्रों को जागरूक करने का निर्देश

डीपीओ ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना की जानकारी दें तथा उन्हें समय पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित करें. साथ ही आवेदन प्रक्रिया में विद्यार्थियों को आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया जाए.

आवेदन नहीं करने पर नहीं मिलेगा लाभ

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के भीतर पोर्टल पर आवेदन नहीं करने वाले छात्र-छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा. इसलिए सभी पात्र विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी के स्कूलों ने बनाया रिकॉर्ड, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के क्रियान्वयन में राज्य में अव्वल


विज्ञापन
Amrendra Kumar

लेखक के बारे में

By Amrendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन