बथनाहा में अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी व्यक्ति की मौत

Updated at : 04 Mar 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
बथनाहा में अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी व्यक्ति की मौत

बथनाहा थाना क्षेत्र के कोआड़ी गांव में अज्ञात वाहन के टक्कर से बुरी तरह से जख्मी एक व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गयी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. बथनाहा थाना क्षेत्र के कोआड़ी गांव में अज्ञात वाहन के टक्कर से बुरी तरह से जख्मी एक व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गयी. मृतक की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के रामपुर गंगोली निवासी फेकन भगत उर्फ फेकू भगत के 39 वर्षीय पुत्र उमेश भगत उर्फ चिनिया भगत के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, उमेश भगत उर्फ चिनिया भगत सीतामढ़ी शहर के बरियारपुर स्थित अपने ससुराल में रहकर कुल्फी बेचता था. रविवार की रात में कुल्फी बेचकर लौटते समय कोआड़ी चौक के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. बाद में शव उसके गांव लाया गया. जहां सूचना मिलने पर रीगा थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन