sitamarhi news : पंसस पति की गोली मार हत्या

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

सोनबरसा थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के चिलरा- परछहिया जाने वाली सड़क पर रविवार की देर शाम पंसस पति की बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी .

विज्ञापन

सीतामढ़ी/सोनबरसा.सोनबरसा थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के चिलरा- परछहिया जाने वाली सड़क पर रविवार की देर शाम पंसस पति की बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी . मृतक की पहचान जयनगर पंसस कविता कुमारी के पति व स्वर्गीय अशरफी महतो के 30 वर्षीय पुत्र राजू सिंह कुशवाहा के रूप में की गयी हैं.चर्चा के मुताबिक पंसस पति शादी समारोह से लौट रहे थे उसी बीच रोहुआ स्थित त्रिमुहानी पर एक दुकान में सामान खरीदने के लिए रुके थे.जंहा 3 बाइक पर सवार 6 अज्ञात बदमाशों ने सर में सटा कर गोली मार दी. गोली मारने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए.गोली की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंचे. बाद में लोगों ने आनन फानन में सीतामढ़ी निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार दरोगा मुकेश कुमार, भवानी कुमारी,मोहन कुमार, अरुण कुमार, दीपक कुमार सशस्त्र पुलिस जवानों के साथ पहुंचकर जांच शुरू कर दिया. मृतक पर कई थाने में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज है . मृतक चार माह पूर्व ही जेल से छूट कर आया है.घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है.मृतक को एक पांच वर्ष का पुत्र हैं. वही सदर अस्पताल में पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हत्या के हर एंगल से जांच शुरू कर दिया है. परिजन के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन