पीएचसी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
पीएचसी में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन

स्थानीय पीएचसी में रोटरी पटना मिड टाउन व सवेरा कैंसर अस्पताल कंकड़बाग, पटना के सौजन्य से निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पुपरी. स्थानीय पीएचसी में रोटरी पटना मिड टाउन व सवेरा कैंसर अस्पताल कंकड़बाग, पटना के सौजन्य से निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान पटना से आए चिकित्सक डॉ रितु शर्मा, डॉ प्रिनिका, डॉ रविश्वर व डॉ काशिफ स्वास्थ्य कर्मी के साथ मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांच की. पीएचसी प्रभारी डॉ कफील अख्तर अंसारी ने उक्त शिविर का निरीक्षण किया. डॉ रितु शर्मा ने बताया कि बिहार में कैंसर के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर इस शिविर का आयोजन किया गया है. कहा कि किसी व्यक्ति के शरीर में किसी प्रकार की गांठ व कैंसर के कोई प्रारंभिक लक्षण की आशंका पर सभी स्तर से जांच की गई ताकि समय रहते कैंसर का पता लगा कर सही उपचार किया जा सके. बताया कि खासकर महिलाओं के स्तन व अन्य स्थानों पर हुए गांठ की जांच जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन