गृहभेदन मामले में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन
गृहभेदन मामले में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

गृहभेदन के एक मामले में फरार आरोपित के घर पर स्थानीय पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार अधिपत्र का विधिवत चस्पा करने कार्रवाई की है.

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर. गृहभेदन के एक मामले में फरार आरोपित के घर पर स्थानीय पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार अधिपत्र का विधिवत चस्पा करने कार्रवाई की है. शनिवार शाम पुलिस ने मननपुर मोरसंड गांव निवासी बेला सहनी के पुत्र चंदन सहनी के घर पर इश्तेहार चिपकाया. बताते चलें कि मननपुर मोरसंड गांव निवासी रामफल सहनी के पुत्र रामाशीष सहनी ने स्थानीय थाना में अपने घर में चोरी कर लिये जाने के बाबत एक प्राथमिकी (कांड संख्या- 22/20, दिनांक 09 जनवरी 2020) दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि आठ जनवरी 2020 की मध्य रात्रि उनके घर में कुछ चोरों के द्वारा लाखों रूपये मूल्य के सामानों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. चोरों के भागने के क्रम में उन्होंने चोरों का पीछा भी किया एवं उसी क्रम मे उन्होने दो चोरों को पहचान लिया, जिसमें गांव के ही बेला सहनी के पुत्र चंदन सहनी एवं बच्चू सहनी के पुत्र मिंटू सहनी शामिल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन