चोरी गयी अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियों का सुराग नहीं, प्राथमिकी दर्ज

शहर के गणेश सिनेमा रोड स्थित चर्तुभुज स्थान मंदिर से विगत सोमवार की रात चोरी गयी अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियों की चोरी मामले का सुराग नहीं मिल सका है.
सीतामढ़ी. शहर के गणेश सिनेमा रोड स्थित चर्तुभुज स्थान मंदिर से विगत सोमवार की रात चोरी गयी अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियों की चोरी मामले का सुराग नहीं मिल सका है. हालांकि सुराग ढूंढने को लेकर पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर छानबीन में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों का हुलिया नजर आया है. अज्ञात चोरों ने गर्भगृह में लगे किवाड़ का ताला तोड़कर एक दर्जन अष्टधातु की मूर्तियां व अन्य मूर्ति की चोरी करने के मामले में मंदिर के पुजारी उमाशंकर दास के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी अज्ञात चोरों को आरोपी बनाया गया है. बताया है कि करीब 140 वर्ष पुराना 11 तांबा -पीतल की मूर्ति के साथ छोटे -छोटे आठ-नौ मूर्ति ग़ायब है. जिसमें से अष्टधातु से बने राम-जानकी की सबसे बड़ी मूर्ति भी चोरी की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




